Jaunpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात समेटे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात समेटे




सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक नेत्रहीन व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नेत्रहीन शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता घर पर अकेले रहते हैं जबकि उनके भाई का परिवार दूसरे स्थान पर रहता है। रोज की तरह वह घर के कमरों व चैनल गेट में ताला बंद कर घर के बाहर सो रहे थे।

बताया गया कि रात करीब ढाई बजे आंधी-पानी शुरू होने पर वह घर के अंदर जाना चाहते थे लेकिन मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वह बाहरी बरामदे में ही रात बिताने को मजबूर हो गये। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोस का एक बच्चा पीछे के रास्ते घर में पहुंचा और दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। चोरों ने अंदर से मुख्य दरवाजे की कुंडी बंद कर घर के कमरों और पेटियों के ताले तोड़ दिए थे। सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित के अनुसार चोर 46 हजार रुपये नकद, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी तथा करीब साढ़े 3 सौ ग्राम चांदी की सिकड़ी उठा ले गए। आशंका है कि चोर घर के पीछे लगे करकट के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुसे थे। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!