Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देशित किया कि मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सभी अधिकारी प्रमुख जुलूस मार्गों की जानकारी रखें तथा अंजुमन समितियों के साथ समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार लाइन स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। जुलूस मार्गों पर विद्युत दुर्घटना की संभावना होने पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं नीट परीक्षा आयोजित होनी है, इसलिए उस दिन अनुरक्षण अथवा निर्माण कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन की स्थिति में तत्काल मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्तमान में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रमों के दौरान संबंधित स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिन चौपालों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हो, वहां संबंधित अधिशासी अभियन्ता स्वयं उपस्थित रहें। बैठक में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि विद्युत वितरण खण्ड तृतीय जौनपुर में 70 प्रतिशत उपभोक्ता संतुष्ट पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अन्य खण्डों को भी उपभोक्ता संतुष्टि के स्तर में वृद्धि करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में वितरण परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) न जलने पाए। यदि ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उसे निर्धारित समयावधि में बदलना सुनिश्चित किया जाए तथा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जाए। साथ ही उचित क्षमता के फ्यूजों का उपयोग किया जाय। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं को समय से सही विद्युत बिल उपलब्ध कराने तथा राजस्व वसूली में वृद्धि करने के निर्देश दिए। बिजली चोरी से संबंधित जिन उपभोक्ताओं का विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत अंतिम भुगतान हो चुका है, उनके प्रकरणों में आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं अंतिम रिपोर्ट समय से पूर्ण की जाय।

बैठक में सभी वितरण परिवर्तकों की स्मार्ट मीटरिंग शीघ्र पूर्ण कराने, आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व सभी विद्युत पोलों की अर्थिंग कराने तथा विद्युत लाइनों से संपर्क में आने वाली वृक्षों की शाखाओं की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की घटना नहीं होनी चाहिए। दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी वितरण खण्डों को निर्देशित किया कि थ्रू रेट, कलेक्शन एफिशिएंसी, बिलिंग एफिशिएंसी एवं एबीआर जैसे महत्वपूर्ण मानकों में डिस्कॉम के औसत से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया सहित विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता एवं अधीक्षण अभियन्ता स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!