Jaunpur News: तहसील परिसर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 230 लोगों की हुई जांच

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तहसील परिसर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 230 लोगों की हुई जांच


विपिन मौर्य

मछलीशहर, जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को तहसील परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसका संचालन डॉ. बी.एल. यादव के नेतृत्व में किया गया। शिविर में लोगों के रक्तचाप एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। कुल 230 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने भी अपना बीपी परीक्षण कराया और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। सर्वर डाउन होने के कारण आयुष्मान कार्ड न बन पाने पर उपजिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी अन्य दिवस पर दुबारा कैंप लगवा कर 70 वर्ष उम्र वाले अधिवक्ताओं और अन्य का आयुष्मान कार्ड बनवाया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. रूची सिंह, डॉ. शालिनी गुप्ता, पंकज यादव, अमन जायसवाल, शिवम उपाध्याय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!