Jaunpur News: भूतनाथ मन्दिर डिडखोरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भूतनाथ मन्दिर डिडखोरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित


अजय विश्वकर्मा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भकुरा मोड़ पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं चन्द्रा आंख अस्पताल आजमगढ़ रोड छिड़वा भादी शाहगंज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भूतनाथ मंदिर डिडखोरा में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोग, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं, फिजियोथेरेपी, नेत्र रोग तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श दिया गया।

शिविर में डॉ. एन.बी. चंद्र, डॉ. बी.के. वर्मा, डॉ. एम.के. अली (जनरल फिजिशियन) तथा डॉ. आसिफ अली (फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपनी सेवाएं प्रदान किया। वहीं पैथोलॉजी जांच की सुविधा मोहित यादव तथा नेत्र परीक्षण की सुविधा अभिषेक कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुर्गेश पाण्डेय (भूतनाथ मंदिर प्रतिनिधि), मोहम्मद समीर (ग्राम प्रतिनिधि बिसवा), मोहम्मद सैफ (ग्राम प्रधान बिसवा) एवं सुनील यादव (ग्राम प्रतिनिधि, डिडखोरा) का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। "स्वस्थ समाज–स्वस्थ भारत" के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!