Jaunpur News: मानी कला में गूंजा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मानी कला में गूंजा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

शिवाजी के स्वराज्य संदेश से ओत-प्रोत हुये स्वयंसेवक

खेतासराय, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सोंधी खंड स्थित मानीकला के गुप्ता मैरेज हाल में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं राष्ट्रनिष्ठ लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। देवेंद्र ने गणगीत तथा श्रेयश ने अमृत वचन प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

मुख्य वक्ता एवं विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख (जौनपुर विभाग) मनोज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, हिंदवी स्वराज्य की स्थापना और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि शिवाजी महाराज का संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्वाभिमान, राष्ट्र चेतना और समाज संगठन का अभियान था। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शाम 4 से 6 बजे तक चले कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में खण्ड कार्यवाह अखिलेश के नेतृत्व में भास्कर तिवारी, रमेश जायसवाल, संदीप बिंद, राजेश गुप्ता, विक्की अग्रहरि, शुभम विद्यार्थी मोदनवाल, रौनक चौरसिया, आर्यन चौरसिया एवं धीरज चौरसिया ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुधीरानंद, प्यारे लाल मोदनवाल, संतोष अस्थाना, प्रेमचंद्र यादव, अशोक मौर्य, काशीनाथ, ओम प्रकाश मिश्र, कृष्ण मुरारी, आदेश कश्यप, अरविंद राजभर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बेनवंशी ने किया। अन्त में आयोजकों ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।




ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!