बक्शा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को रविवार को प्रातः 11 बजे विधानसभा मल्हनी, मंडल नौपेड़वा, शक्ति केंद्र ब्राह्मणपुर बरखंडी, बूथ संख्या 253 पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित नागरिकों, बच्चों एवं युवाओं के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, युवाओं के नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देशवासियों की जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महामंत्री पीयूष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, भूपेश सिंह, सूर्य प्रकाश चौबे, गणेश सिंह, कपिलमुनि मिश्रा, शैलेन्द्र दूबे, आशीष जायसवाल, अमित सोनी, मदन बिन्द सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)










