जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ0 प्र0 गिरीश चंद्र यादव ने कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर निर्मित सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इस सेतु के निर्माण पर लगभग 29.93 करोड़ व्यय हुए हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस पुल के बन जाने से नगर में लगने वाले जाम से नगरवासियों को राहत मिलेगी। प्यारेपुर, हल्दीपुर, चंबलतारा, डेरा युसूफ आदि सैकड़ों गांवों के लोगों को पॉलिटेक्निक, नईगंज, अलीगंज, मदारपुर, बदलापुर, सुल्तानपुर एवं लखनऊ आदि स्थानों पर जाने के लिए अब शहर के अंदर से होकर नहीं आना पड़ेगा जिससे क्षेत्र की जनता को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी। सेतु के साथ दोनों ओर अप्रोच मार्ग का भी निर्माण किया गया है। एक ओर 600 मीटर तथा दूसरी ओर 800 मीटर सड़क बनाई गई है। निरीक्षण के दौरान सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जे.पी. गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह, विनय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News: कलीचाबाद—प्यारेपुर निर्मित पुल का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
जून 11, 2026
follow us
.jpg)








