जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जून दिन रविवार को समय 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा जनपद के 18 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 8375 परिक्षार्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा से पूर्व अपने आवंटित केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)








