Jaunpur News: विश्व रक्तदाता दिवस की तैयारी तेज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विश्व रक्तदाता दिवस की तैयारी तेज


रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाएं व रक्तदाता सम्मानित

अजय पाण्डेय

जौनपुर। 14 जून के विश्व रक्तदाता दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला चिकित्सालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को संगोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया एवं संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान ने किया। संगोष्ठी में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुये समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील किया।

वर्ष भर रक्तदान शिविरों एवं रक्तदान जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली संस्थाओं में संत निरंकारी मंडल, गरीब नवाज फाउंडेशन, मोहम्मद हसन कॉलेज, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति, आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसबीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक प्रमुख रहे। इसके अलावा नियमित एवं प्रेरणादायी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं नीरज शाह, राजेश सिंह, सत्यम प्रजापति, मनोज सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, संतोष मौर्य, अभिषेक मौर्य को भी प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन खान, डॉ. मनीष, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, साकेत प्रधान, शालिनी मौर्य सहित ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विश्व रक्तदाता दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!