तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत गुरूवार को उद्घोषणा नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराई। जानकारी के अनुसार न्यायालय सिविल जज (जू०डी०) कोर्ट संख्या-37 जौनपुर द्वारा स्टेट बनाम श्रीकांत पांडेय (धारा 419 एवं 420 आईपीसी थाना सुजानगंज) में अभियुक्त श्रीकांत पाण्डेय पुत्र स्व० शीतला प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम कुन्दहा थाना सुजानगंज के विरुद्ध हाजिरी सुनिश्चित कराने हेतु धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय व उ.नि. ओम प्रकाश उपाध्याय अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ अभियुक्त के आवास पर नोटिस चस्पा कराते हुए गांव में सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई तथा अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि उक्त अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा है। यदि निर्धारित समयावधि में वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)








