तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 12 पुरुष एवं महिलाओं देवेन्द्र गौतम पुत्र राकेश गौतम, लोकेश उपाध्याय पुत्र आत्माराम उपाध्याय, होरी लाल पुत्र मुन्नी लाल, रेनू पत्नी होरी लाल जायसवाल, सुनीता पत्नी कमल कश्यप, सुनीता पत्नी चन्द्राबुज कश्यप, नन्हे लाल पाल पुत्र राम फकीर, विकास पाल पुत्र राज बहादुर पाल, राजेश मिश्रा पुत्र श्रीराम मिश्रा, प्रदीप मिश्रा पुत्र सियाराम मिश्रा, भास्कर मिश्रा पुत्र जय प्रकाश मिश्रा, सौरभ मिश्रा पुत्र आजाद मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा छोटे छोटे विवादों को भी गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा, ताकि वह बड़ा रुप धारण न कर सके।
.jpg)








