भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जन कल्याण शिविर आयोजित
महराजगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्थानीय ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन हुआ जहां नवनिर्मित राजकीय पशु चिकित्सालय का भी लोकार्पण हुआ।
शिविर की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे भाजपा नेता रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। जनहित की योजनाओं के माध्यम से सरकार ने आम लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
श्री मिश्रा ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक हैं जो हमेशा देश के बारे में सोचते रहते हैं। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग, आजीविका मिशन और महिला स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई गईं, जिनका अवलोकन किया गया। शिविर में महराजगंज पीएचसी की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उपचार तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य, युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत उमेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. सुशील यादव, पुष्पा निषाद प्रधानाध्यापक राकेश सरोज, गीता भारती, मंजू बाथम, संतोष कुमार, अम्बुज तिवारी सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
.jpg)








