किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण
सोनू गुप्ता/अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में शनिवार को पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में देवी शंकर दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीतापुर ग्राम प्रधान बड़े लाल पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग किसान खरीफ फसलों की बुवाई, बीज एवं खाद की खरीद में कर सकते हैं, जिससे खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मिंटू प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अश्वनी कुमार, जेई एमआई विनोद कुमार, बीओपीआरडी शुभम मौर्य, तकनीकी सहायक जिलाजीत यादव, जोखन राम, अनिल वर्मा, बीटीएम बलविंदर सिंह, एटीएम जय प्रकाश पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा नरहरपुर के प्रधान सेवा लाल यादव, दुबेपुर के ग्राम प्रधान सहित कपिल यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, धीरज उपाध्याय समेत सैकड़ों किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देकर किया गया।
.jpg)










