Jaunpur News: पूर्व प्रमुख ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण का दिया निर्देश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूर्व प्रमुख ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण का दिया निर्देश


बरामनपुर के जनकल्याण चौपाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख व खण्ड विकास अधिकारी रहे शामिल

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन संस्कार एवं सम्मान के गरीब कल्याण सशक्त भारत समृद्ध भारत समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बरामनपुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने एक-एक करके लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए तहसील और ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित की जा रही है।

चौपाल की अध्यक्षता कर रहे प्रधान संजय सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों का रैंडम सर्वे करके मौके पर ही उनका पंजीकरण भी कराया गया। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों के निस्तारण को प्राथमिकता दी गई। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। कई मजरों में हैंडपंप खराब होने और पाइपलाइन न पहुंचने की शिकायत की गई। इस पर ने जल निगम के अधिकारियों को शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया अंत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि चौपाल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी रमेश गौतम, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, जेई अनिल सिंह, गौरव पाल, सचिवगण राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगलदास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजित कुमार ने किया।




ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!