Jaunpur News: समाजसेविका उर्वशी सिंह को लखनऊ में मिला 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड'

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समाजसेविका उर्वशी सिंह को लखनऊ में मिला 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड'


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जनपद की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट एवं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ में आयोजित 'संवेदना—2' नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।

उक्त समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय शहीद पथ पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान, संदीप बंसल, राज्यमंत्री विरजा गोयल आदि रहे जिन्होंने यह सम्मान दिया।

उल्लेखनीय है कि उर्वशी जी वर्तमान में महिला थाना जौनपुर में आपसी सुलह समझौता कराकर बिखरते रिश्ते को फिर से जोड़कर अपनी सक्रिय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। वहीं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से वे लम्बे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का संचालन कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुँचाया है। इस बाबत उर्वशी जी ने कहा कि यह सभी रक्त दाताओं को समर्पित है।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!