अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में जमीन विवाद को लेकर संभावित तनाव के बीच स्थानीय पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घनापुर के 24 लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद सभी का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
.jpg)









