विनोद पाल
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा लहराने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई किया। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर प्रदर्शन करता दिख रहा था। बक्शा पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी।
उपनिरीक्षक अरविंद जी ने इस संबंध में लिखित तहरीर दी। साथ ही बताया कि वायरल वीडियो की जांच में अजीत यादव पुत्र अभयराज यादव निवासी ग्राम विशेषरपुर थाना बक्शा को अवैध तमंचा लहराते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार अजीत यादव का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।
बक्शा पुलिस ने रविवार को अजीत यादव के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है। वहीं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुये कहा कि पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
.jpg)










