Jaunpur News: अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना कार्यक्रम का उद्देश्य: एसडीएम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना कार्यक्रम का उद्देश्य: एसडीएम




केराकत तहसील में 'वन डे गवर्नेंस' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तहसील सभागार में भारी तादात में पहुंचे फरियादी

2007 आवेदनों का मौके से हुआ निस्तारण

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शासन की योजनाओं और जनसेवाओं को आम जनता तक त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को उपजिलाधिकारी सुनील भारती की अध्यक्षता में "वन डे गवर्नेंस" कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आधार सेवाएं, खतौनी की नकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का निस्तारण कर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान क्षेत्र से भारी संख्या में फरियादी पहुंच अपनी फरियाद को सुनाई। इस बाबत उपजिलाधिकारी श्री भारती ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर विकास, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

आवेदनों का निस्तारण करते हुये शासन के योजनाओं का दिया गया लाभ

विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा व प्रभारी मंत्री एके शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित "वन डे गवर्नेंस" कार्यक्रम में 2007 आवेदन का निस्तारण किया गया। इसमें 84 जन्म, 41 मृत्यु व नगर पंचायत में 17 जन्म 4 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये गये 3 किसानों का ईकेवाईसी, 5 किसानों को मिनी बाजरा कीट दिया गया। 3 वृद्धा व 2 विधवा ईकेवाईसी, बिजली बिल सहित अन्य संबंध में 9 में से 7 का त्वरित निस्तारण किया गया और शेष का निस्तारण पृथक से करा दिया गया। 3 अन्तोदय व 12 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी किया गया। कुल 1417 आय, जाति, निवास, 263 वरासत, 143 खतौनी में अंश/नाम/संरक्षण/पता में त्रुटि सुधार करके खतौनी जारी की गई। साथ ही गंगौली में संजय बनाम पतिराज धारा 25 के अंतर्गत सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। ग्राम पेसारा व ग्राम कुंडी में ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर चकमर्ग का सीमांकन कराया गया। राजस्व विभाग से संबधित अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में पृथक से कार्यवाही की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!