Jaunpur News: मीडिया परिवार का पहल बना मानवता का उत्सव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मीडिया परिवार का पहल बना मानवता का उत्सव


खेल मंत्री एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिविर का किया शुभारम्भ

जौनपुर। एक न्यूज चैनल के बैनर तले बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर दोनों अतिथियों ने आयोजनकर्ता डॉ. विवेक श्रीवास्तव एवं चैनल के ज़िला संवाददाता देवेन्द्र खरे को समाज हित में ऐसे जनसेवा के कार्यों के लिये शुभकामना देते हुये रक्तदान को महादान बताया। शिविर में तमाम पत्रकारों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता आईपीएस, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, पत्रकार आबिश इमाम, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, विशाल सोनकर आदि ने स्वयं रक्तदान करके लोगों को प्रेरित किया। साथ ही बड़ी संख्या में आम लोगों ने रक्तदान करके मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, नीतीश कुमार, नवनीत यादव, विशाल सोनकर, अनवर हुसैन सहित तमाम लोगों ने रक्तदान करके सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने यह संदेश दिया कि समाज के लिये किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!