Jaunpur News: संदिग्ध स्थिति में ट्रक चालक की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  संदिग्ध स्थिति में ट्रक चालक की हुई मौत


रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी रोड पर बुधवार को संदिग्ध स्थिति एक में ट्रक चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे एक ट्रक बालू लादकर रामपुर से रसठी रोड की तरफ जा रहा था कि तिराहे से 500 मीटर दूर बरसठी रोड पर चालक गाड़ी खड़ा करके चाय नाश्ता करने के बाद वह जैसे ही ट्रक पर चढ़ने लगा कि वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह अचेत हो गया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल रामपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक की पहचान मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव निवासी सुभाष (32 वर्ष) पुत्र मंगरु के रूप में हुआ जो बालू लादकर ट्रक लेकर रामपुर क्षेत्र में आया था। सुभाष पेशे से ट्रक चालक था और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किये जाने के बाद वहां चिकित्सकों ने उन्हें मित्र घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टिया मौत के कारण के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खगली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चालक किस परिस्थिति में गिरा था। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक की मौत प्राकृतिक करण से हुई या किसी दुर्घटना के चलते उसकी जान गई।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!