श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा ने दी जिम्मेदारी, साथियों ने दी बधाई
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (जगतगुरु श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत महासभा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अखाड़ा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट ने जौनपुर नगर निवासी अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव संगठन/प्रशासनिक कार्य प्रभारी मनोनीत किया है।
साथ ही बच्चा जी ने बताया कि परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में देश भर में अखाड़ा परिषद संगठन का विस्तार किया जा रहा है जिसमें सर्व समाज हिन्दू समाज को जोड़ा जाएगा तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाया जा रहा है। वहीं अजय वर्मा के मनोनयन की जानकारी होने पर वेद आशीष श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रमुख सचिव/राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी, राष्ट्रीय सचेतक स्वपिनिल श्रीवास्तव लखनऊ, राष्ट्रीय सचिव अनीता श्रीवास्तव भाजपा नेत्री रायबरेली, प्रदेश प्रभारी कुमार नारायण प्रयागराज, प्रदेश महामंत्री डॉ संदीप श्रीवास्तव गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री संगठन गिरिजेश श्रीवास्तव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एडवोकेट जौनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जौनपुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार गोरखपुर, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार जौनपुर, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ संतोष श्रीवास्तव गोरखपुर, प्रदेश सचिव अवनीश यादव भाजपा नेता शाहगंज, नोएडा जिलाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर अभय श्रीवास्तव, जिला महासचिव गोरखपुर अरुण श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

.jpg)









