Jaunpur News: डीएम—एसपी ने केराकत तहसील दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम—एसपी ने केराकत तहसील दिवस में सुनीं जनसमस्याएं


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की उपस्थिति में स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

ग्राम हुरहुरी निवासी राम असरे मौर्य द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सहखातेदार द्वारा भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है तथा कई बार आवेदन देने के बावजूद पैमाइश नहीं कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी केराकत को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

ग्राम तरियारी निवासी सुरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा चकमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने, सीमांकन कराकर मार्ग निर्माण सुनिश्चित कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जा होने के कारण आवागमन बाधित है जिसपर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी केराकत को टीम गठित कर मामले की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी प्रकरणों में संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें तथा विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यायालयों के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर 428 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 30 का निस्तारित करा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम, उपजिलाधिकारी केराकत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!