Jaunpur News: संचारी रोग एवं पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये सभी विभाग मिलकर करें कार्य: संजय श्रीवास्तव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संचारी रोग एवं पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये सभी विभाग मिलकर करें कार्य: संजय श्रीवास्तव


विकास यादव/विनोद पाल

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में शनिवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ आरडी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं पल्स पोलियो अभियान की सफलता सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी विभागों से आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा डॉ. जी.के. सिंह, डॉ. अनुराग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने माइक्रोप्लान प्रस्तुत किए। यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहम्मद कामिल ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं आशा बहुएं घर-घर जाकर रोगियों की पहचान करेंगी तथा आवश्यक दवाओं का वितरण करेंगी।

उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो उसे 6 जुलाई को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार, प्रभारी सीडीपीओ अर्चना, नितेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!