Jaunpur News: आशु व अभिनव का स्पोर्ट्स काॅलेज में हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आशु व अभिनव का स्पोर्ट्स काॅलेज में हुआ चयन




आल यूपी में 20 सीटों में बनायी जगह

विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा, जौनपुर। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2 खिलाड़ियों का क्रमशः वाॅलीबाल एवं हैण्डबाल में प्रदेश स्तरीय चयन/प्रतियोगिता उपरान्त चयन हुआ। आशु यादव जो स्टेडियम में दिलीप कुमार, अंशकालिक मानदेय वाॅलीबाल प्रशिक्षक की देख—रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, इनका चयन स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर में कक्षा-11 में हुआ है। 


आशु ग्राम बिथार, पोस्ट चोरसण्ड जौनपुर की रहने वाली है इनके पिता जितेन्द्र यादव है। आशु की प्रतिभा को बढ़ाने में इनके प्रशिक्षक के साथ ही पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। दूसरी तरफ अभिनव कुमार पुत्र पप्पू ग्राम देवकली पो0 सरायख्वाजा का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता उपरान्त स्पोर्ट्स काॅलेज फतेहपुर में कक्षा 9 में हुआ है। अभिनव की प्रतिभा को विकसित करने में इनके प्रशिक्षक निलेश यादव, अंशकालिक मानदेय हैण्डबाल प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अशोक सोनकर क्रीड़ा अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!