उद्योग विकास संस्थान में कौशल प्रदर्शनी व संवाद कार्यक्रम आयोजित
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के मियांपुर प्रशिक्षण केंद्र पर कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में आजादी के बाद से सर्वाधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। वर्तमान में मोदी जी चुने गये प्रधानमंत्री के रूप मे सर्वाधिक समय तक कार्य करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। विशिष्ट अतिथि राजेश मौर्य ने छात्राओं को वर्तमान परिवेश में हुनरमंद होने कि जरूरत के बारे मे बताया। एमआईएस मैनेजर अनूप पांडेय ने यूपीएसडीएम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया।
उद्योग विकास संस्थान के प्रोजेक्ट हेड राजीव पाठक ने छात्राओं को कौशल विकास मिशन के कोर्स पूरा करने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट के लाभ के बारे मे बताया। इस अवसर पर यूपीएसडीएम से सुरेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव, सौरभ पाण्डेय, अजय दीक्षित, आदित्य साहू, सैयद मेंहदी, अब्बास, अनुज पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)








