Jaunpur News: कुलपति के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम में लगा योग शिविर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कुलपति के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम में लगा योग शिविर


जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" के अन्तर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) सैय्यद अलीपुर सुक्खीपुर में योग जनजागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम हुआ। योग प्रशिक्षक जय सिंह ने वृद्धजनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही बताया कि नियमित योग स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था का आधार है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम है जो जीवन के प्रत्येक चरण में लाभकारी सिद्ध होता है। वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इसी क्रम में योगाचार्य डा. ध्रुवराज ने गीत के माध्यम से योग एवं स्वस्थ जीवन जीने का तरीका बताया। साथ बताया कि वृद्धजनों के लिये हाथ एवं पैर का सूक्ष्म अभ्यास और भक्तिका, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्रायाणाम से स्वस्थ जीवन का निर्वहन किया जा सकता है। कार्यक्रम का समन्वय डा. शशिकान्त यादव एवं वृद्धाश्रम के संयोजक रवि चौबे ने किया। इस अवसर पर डा. पुनीत सिंह, डा. श्याम कन्हैया, डा. सोमारू राम, विकास सिंह, सत्यम त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!