शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भवना क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद मौर्या के पिता प्यारे लाल मौर्य की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर में खाद्य वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा करके पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेकानंद मौर्य ने किया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व० मौर्य के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, मधुसूदन बैंकर, डॉ. अलमदार नज़र, श्रवण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव हर्ष महेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, चंद्रेश मौर्य, अधिवक्ता रविकांत जायसवाल, प्रीतेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र मौर्या, वेद प्रकाश मौर्या, सैय्यद नदीम अहमद, अंश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई जहां वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन पर सद्भावना क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)








