Jaunpur News: कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन


खत बचाओ, विकसित कृषि संकल्प अभियान में हुआ कार्यक्रम

विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत हसरौली और बसारतपुर में मंगलवार को आयोजित खेत बचाओ अभियान/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अनुराग सिंह ने किया जहां विभागीय समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुये पीएम किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत सभी किसानों को प्रेरित किया कि अपनी अपनी ई-केवाईसी ज़रूर कराएं जों की प्रत्येक वर्ष कराना अनिवार्य हो गया है।

कार्यक्रम में धान की डी.एस.आर. विधि से बुवाई कर किसान भाई कम लागत और कम पानी में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं साथ ही उन्नत सिंचाई पद्धतियों, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए शत-प्रतिशत लोग इसमें अपना पंजीकरण करायें जिससे आगामी समस्त योजनाओं का लाभ अनवरत रूप प्राप्त कर सकें। हसरौली में कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह (निर्माण समिति अध्यक्ष बक्शा) तथा बसारतपुर में ग्राम प्रधान संजय कुमार ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा डा. सुरेश कनौजिया ने बताया कि मिट्टी, पानी और किसान तीनों को बचाना। आज रासायनिक खाद और कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और भूजल तेजी से नीचे जा रहा है, इसलिए प्राकृतिक खेती अपनाएं, गोबर-गोमूत्र से बनी जैविक खाद डालें, फसल चक्र अपनाएं और ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी जल-बचत तकनीक लगाएं। स्वस्थ मिट्टी से ही अच्छी फसल होगी, अच्छी फसल से किसान खुशहाल होगा और तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा,  इसीलिए शासन द्वारा 13 से 27 जून तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाकर किसानों को खेत बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने कृषि विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभों से अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा ने प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर वा बारीकियां की जानकारी उपलब्ध कराया। उद्यान निरीक्षक राजकुमार, जितेन्द्र सिंह कृषि रक्षा एवं तकनीकी सहायक अश्वनी सिंह, धर्मेन्द्र पटेल सहित लालमनि, राम प्रसाद, विमल सिंह, गौरव सिंह, रानू कुमार, हरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!