Jaunpur News: संस्कार भारती का 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संस्कार भारती का 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला सम्पन्न


सरस्वती शिशु मन्दिर में हुआ कार्यक्रम

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की रचनात्मक संस्था संस्कार भारती द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर पुराना चौक में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जलन से हुआ। मुख्य अतिथि रहे सुल्तानपुर से आये संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य चंद्रभूषण दिवेदी तथा अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय, संस्थाध्यक्ष रचित चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक काली चरण जायसवाल ने मिलकर किया।

शंखनाद आनंद प्रेमी तथा ध्येय गीत भुवनेश्वर मोदनवाल और विनोद गौरव ने मिलकर किया। कार्यक्रम में अद्भुत आकर्षण रंगोली रही जिसे संस्था के राजकुमार कसेरा संजीव जायसवाल एवं आनंद प्रेमी ने बनाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसकी सभी ने प्रसंशा किया। 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में बच्चों ने योग, ढोलक, नियुद्ध, तलवारबाजी, मेंहदी, मेकअप, हैंडिक्राफ्ट के गुण सीखे। वीरेंद्र यादव, विनोद गौरव, आतिश मोदनवाल, राजकुमार, सिमरन कसेरा, ममता जायसवाल के प्रशिक्षण में बच्चों को सिखाया गया।

सभी प्रतियोगी बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र और सभी विधाओं मे सर्वोत्तम उत्कृष्ट और उत्तम पुरस्कार दिया गया। ढोलक में आर्यन सेठ, स्वास्तिक और दिव्यांशी तथा मेंहदी में प्रीती जायसवाल समीक्षा अग्रहरी, यशी गुप्ता तथा मेकअप में प्रीती जायसवाल, पायल मोदनवाल, खुशबु मोदनवाल और हैंडीक्राफ्ट मे आन्वी बरनवाल, करिश्मा अग्रहरी, विदिशा अग्रहरी पुरस्कृत हुयी। संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक कालीचरण जी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अभिषेक अग्रहरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिलीप जी, हनुमान प्रसाद, विनय जी, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजेन्द्र जी, अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, सुशील सेठ, अरविन्द अग्रहरी, संजय अग्रहरी, आनंद मोदनवाल, अजय अग्रहरी, सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश अग्रहरी, पवन तनय, शिवशंकर जायसवाल, वासु, नीरज मिश्रा, पवन अग्रहरी, रतन अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!