Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण


गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश

स्वच्छता, हरियाली और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिये जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने शनिवार को शाहगंज क्षेत्र के खेतासराय स्थित ऐतिहासिक गुज़र ताल का निरीक्षण कर वहां के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गुज़र ताल के किनारों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए जिससे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन सुदृढ़ हो तथा हरित वातावरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत ताल परिसर को आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए सोलर लाइट तथा हाई मास्ट लाइट की लगाई जाए, जिससे रात्रि के समय भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ताल परिसर में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गुज़र ताल जनपद की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण एवं विकास के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें, ताकि यह स्थल पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। इस अवसर पर डीएफओ, उपजिलाधिकारी शाहगंज, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!