चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा पूरब गांव में भू विवाद के चलते पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी के दौरान पति पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में शुक्रवार की देर रात भूमि विवाद के चलते दो भाइयों के बीच कहासुनी के दौरान एक भाई ने अपने भाई 34 वर्षीय सुभाष पुत्र राम चरण व 32 वर्षीय पूनम देवी पत्नी सुभाष को चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। परिजनों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
.jpg)








