शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना शाहगंज पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में रामपलट बिन्द पुत्र शिवचरन बिन्द निवासी शाहगंज, सुजीत बिन्द पुत्र स्व. लालता प्रसाद निवासी बड़ागांव, मेहदी रजा पुत्र सालिम रजा, शाहरूख खां पुत्र अवरार खां तथा दानिश पुत्र मुन्तजीर खां निवासी गोडिला थाना शाहगंज शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक रामविलास एवं थाना शाहगंज की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
Jaunpur News: शाहगंज पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
जून 22, 2026
follow us
.jpg)









