Jaunpur News: कब्जा मुक्त बंजर खाते की भूमि पर पार्क व लॉन बनाने की उठी मांग

Aap Ki Ummid
follow us

वर्षों से अवैध कब्जे व विवादों का केन्द्र रही है बंजर खाते की भूमि

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की केराकत इकाई ने तहसील दिवस में ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत केराकत के वार्ड नरहन की कब्जामुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर पार्क एवं मैरेज लॉन विकसित किए जाने की मांग किया। व्यापार मंडल का कहना है कि वर्षों से अवैध कब्जे और विवादों का केंद्र रही नरहन की बंजर खाते की भूमि को प्रशासनिक प्रयासों से हाल ही में कब्जामुक्त कराया गया है।

नगर अध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी ने तहसील दिवस में दिए गए ज्ञापन में उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग किया कि उक्त भूमि का शीघ्र सुंदरीकरण कर वहां सार्वजनिक उपयोग के लिए पार्क अथवा मैरेज लॉन का निर्माण कराया जाय जिससे दोबारा अवैध कब्जे की संभावना समाप्त हो सके और स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि नगर क्षेत्र में एक व्यवस्थित पार्क और मैरेज लॉन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को भी एक सार्वजनिक मनोरंजन स्थल मिल सकेगा। तहसील दिवस में प्रस्तुत इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत तथा अधिशाषी अधिकारी सना सगीर को आवश्यक प्रस्ताव 15 दिन के अंदर तैयार कर भेजने के निर्देश दिये हैं।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!