शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो क्लब पर उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा जौनपुर के 40 खिलाड़ियों को कलर बेल का सर्टिफिकेट और बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ में वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं पूर्व विधायक सुषमा पटेल, मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा मौजूद रहीं। साथ में शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत सिंह, बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ खान और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पियूष गुप्ता मौजूद रहे। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ताइक्वांडो खेल में एक बेल्ट श्रेणी आती है। हर दो या तीन महीने पर खिलाड़ियों का टेस्ट लेकर उनको बेल्ट दिया जाता है। ब्लैक बेल्ट अन्तिम श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी के सम्मान में मास्टर विराट मिश्रा, श्रेयांश सिंह पटेल, आयुष्मान सिंह और अंतिम यादव को सम्मानित किया गया। वीरांगना महिलाओं में बास्केट की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका जी और योग गुरू शिप्रा सिंह, कृष्ण सिंह, गीता देवी, रीता देवी, इंदु सिंह को भी सम्मानित किया गया। अन्त में मिशन वीरांगना ट्रस्ट अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया।
.jpg)








