Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने किया शरबत वितरण कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू ने किया शरबत वितरण कार्यक्रम


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से रोहित अग्रवाल द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम सचिव आराधना अग्रवाल के आवास पुराना चौक तथा क्लब अध्यक्ष के प्रतिष्ठान निहारिका एलीट बैग मेन रोड में हुआ जहां राहगीरों, दुकानदारों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित करके गर्मी से राहत प्रदान की गयी। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा और मानवता की सहायता ही लायन्स क्लब का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि और लायंस क्लब शाहगंज स्टार के फाउंडर अध्यक्ष रूपेश जायसवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, लियो अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, कमल नयन जायसवाल, चन्दन अग्रहरि, ऋषिराज जायसवाल, नेहा, निवेदिता, नैंसी, शकुंतला जायसवाल सहित तमाम लोग सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में ऐसे सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!