Jaunpur News: शकरमण्डी पुलिस ने खोये बैगों को स्वामी को किया सुपुर्द

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शकरमण्डी पुलिस ने खोये बैगों को स्वामी को किया सुपुर्द


लखनऊ से आकर बैग लिये स्वामी ने पुलिस का जताया आभार

अजय पाण्डेय

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनता के व्यक्तियों के प्रति पुलिस की छवि सुधार के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता आईपीएस के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमण्डी थाना कोतवाली खोये बैगों को बरामद करके उनके स्वामियों को सौंप दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि 2 बैग शकरमण्डी बाजार के पास छूट गया था जिसके सम्बन्ध में आस—पास के व्यक्तियों से पूछताछ किया गया लेकिन पता नहीं चल सका। गहनता से जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनों बैग राहुल शर्मा पुत्र कृपाशंकर शर्मा निवासी लालबाग लखनऊ के हैं जो शकरमंडी बाजार में कुछ सामान लेते समय छूट गये थे। उस बैगों को सुरक्षित चौकी शकरमण्डी पर रखकर राहुल शर्मा की तलाश की गयी जिस पर 9 जून को राहुल अपनी माता सीमा शर्मा के साथ चौकी पर आये जिन्होंने दोनों बैग प्राप्त करके पुलिस का धन्यवाद किया। यह सराहनीय कार्य करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमण्डी, का0 मनोज कुमार, का0 आनन्द वर्मा, महिला आरक्षी रेखा रतन शर्मा शामिल रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!