Jaunpur News: 4 महिलाओं समेत दस लोगों का हुआ चालान

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग—अलग स्थानों पर भू विवाद समेत भिन्न भिन्न मामलों में कोतवाली पुलिस ने 4 महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया। क्षेत्र के सुरिस गांव में मंगलवार को भू विवाद के चलते पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में गोरख यादव पुत्र बाबू राम राम व गुलाब चन्द्र यादव पुत्र बेचन राम यादव को गिरफ्तार किया। वहीं छिड़वा भादी गांव में दो पक्षों में भू विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में सोमनाथ राजभर पुत्र मेवा लाल, गीता राजभर पत्नी सोमनाथ, संदीप राजभर पुत्र मेवा लाल राजभर, नीतू राजभर पत्नी संदीप राजभर, शिवांगी पुत्री सोनू राजभर व कैलाशी देवी पत्नी स्व दयाराम,व नटौली गांव निवासी अनिल राजभर पुत्र जिया लाल राजभर, उषा पत्नी अनिल राजभर को को कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर सभी आरोपितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान भेज दिया।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!