चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शाहपंजा मोहल्ले में एक पागल कुत्ते के आतंक से मोहल्ले वासियों को बाहर निकलना दुभार हो गया है। मोहल्लेवासियों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन भर लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों को इलाज हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद भी नपा प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार नगर के शाहपंजा मोहल्ले में सोमवार की शाम एक पागल कुत्ते ने उक्त मोहल्ला निवासी 6 वर्षीय मो फजल अब्बास पुत्र सुलेमान अब्बास अपने घर के बाहर जैसे ही खेलने के लिए निकला वैसे ही पागल कुत्ते ने दौड़ा कर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं अलीगंज मुहल्ला निवासी 8 वर्षीय विनायक चौरसिया पुत्र अमित चौरसिया व 10 वर्षीय पीयूष पुत्र क्रांति मोदनवाल को काट कर घायल कर दिया। वहीं आते जाते कई राहगीर व बाइक सवारों को काटकर जख्मी कर दिया। मोहल्ले में पूरी तरह से भय व्याप्त है। बच्चे बुजुर्ग सब घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वहीं फजल अब्बास को काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.jpg)








