कंचन हाडा को दी गयी प्रान्तीय महामंत्री की जिम्मेदारी
रामजी जायसवाल
राजस्थान। हैहयवंशी कलाल महासभा ने समाजसेविका पूर्वा मेवाड़ा को महिला प्रकोष्ठ का प्रान्तीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही कंचन जी हाडा को प्रान्तीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से महासभा ने बताया कि समाजसेवा, संगठन और नेतृत्व के इस दायित्व में निरंतर सफलता, सम्मान और यश प्रदान करें, यह उम्मीद की जा रही है। इस आशय की जानकारी गायत्री जायसवाल ने दी है। वहीं इसकी जानकारी होने पर तमाम लोगों ने उपरोक्त दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुये महासभा हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया। साथ ही मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हैहयवंशी कलाल महासभा द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं आस्था से करूंगी।
.jpg)











