डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में असलहा तस्करी से जुड़े एक युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को हिरासत में लेकर अपने साथ दिल्ली रवाना हो गई। युवक पर बड़े असलहा तस्करी रैकेट से जुड़े होने का आरोप बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लोहसा मुबारकपुर निवासी अमित बिंद सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की चार सदस्यीय टीम सरपतहां थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने डेहरी गांव में दबिश दी और अमित बिंद को हिरासत में ले लिया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम असलहा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़कर सामने आया है। दिल्ली पुलिस इसी मामले में पूछताछ और कार्रवाई के लिए उसे अपने साथ ले गई है।
.jpg)










