Jaunpur News: दरवाजे पर लगे पेड़ काटने के विवाद में महिला से हुई मारपीट

Aap Ki Ummid
follow us

 पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव में दरवाजे पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सोनी पत्नी राज बिन्द ने क्षेत्राधिकारी शाहगंज को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 24 अप्रैल की सुबह उसके पड़ोसी अजय पुत्र बेचन एवं बेचन पुत्र धनेश्वर उसके दरवाजे पर लगे सहिजन के हरे पेड़ को काट रहे थे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि वह जान बचाने के लिए घर में भागी तो आरोपित घर में घुस आए और उसकी साड़ी खींचकर ब्लाउज फाड़ दिया। पीड़िता के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर दयाराम तथा पतिराज बिन्द को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाना पुलिस पर पहले रिपोर्ट दर्ज न करने और मेडिकल परीक्षण न कराने का भी आरोप लगाया था।

इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!