Jaunpur News: मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर एक युवती ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये तथा युवती के स्वजन भी युवती के इस कृत्य से काफी भयभीत हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजानगंज मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इसके बाद काफी समझाने—बुझाने से लड़की टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। खास सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है। वहीं अगर इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!