Jaunpur News: बदहाल सामुदायिक शौचालय को लेकर कस्बावासियों ने डीएम से लगायी गुहार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बदहाल सामुदायिक शौचालय को लेकर कस्बावासियों ने डीएम से लगायी गुहार


जौनपुर। विकास खण्ड सोंधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानी कला स्थित बस्ती में बना सामुदायिक शौचालय इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। शौचालय की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग उसके अंदर जाने से भी कतराने लगे हैं। जगह-जगह फर्श और दीवारें टूटी हुई हैं जबकि आस—पास गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले मेहमानों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मी की नियुक्ति होने के बावजूद नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है जिससे दुर्गंध और गन्दगी लगातार बढ़ती जा रही है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति से क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने जनपद के नए जिलाधिकारी से मांग किया कि सामुदायिक शौचालय की जल्द मरम्मत कराकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधा मिल सके। कस्बावासियों का कहना है कि इसी माह क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र कुमार के यहां विवाह समारोह भी है जिससे आने वाले मेहमानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सोहन, पप्पू, विधायक, हंसराज समेत तमाम स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग किया है।


 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!