Jaunpur News: गोपालापुर में विद्युत पोल टूटने से दो दर्जन से अधिक घर अंधेरे में

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गोपालापुर में विद्युत पोल टूटने से दो दर्जन से अधिक घर अंधेरे में


विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के गोपालापुर गांव में विद्युत पोल टूटने से दो दर्जन से अधिक घर 10 दिन से अंधेरे में हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पोल के पास एकत्रित होकर विभाग की तानाशाही रवैये के प्रति रोष जताया। उक्त गांव की यादव एवं कहार बस्ती में लगा विद्युत पोल बीते 30 अप्रैल को आये तेज आंधी तूफान में टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जेई के आदेश पर विभाग ने एक विद्युत पोल गिरा दिया। विभाग उसी टूटे हुए पोल की जगह दूसरा खम्भा गाड़ना चाहता था परन्तु बस्ती के लोग उक्त गांव खम्भे को दस मीटर दूर दूसरी जगह गाड़ना चाहता था।

ग्रामीणों का कहना है कि अगल—बगल तमाम पेड़ पौधें होने व पशु बांधे जाते हैं जिससे पुनः कभी भी खम्भा टूटने का खतरा बना रहेगा परन्तु विभाग टूटे हुए खम्भे की जगह पर ही दूसरा पोल लगाने पर अड़ा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उक्त पोल को दूसरी जगह खड़ा कर कनेक्शन करने की मांग करने लगा परन्तु विभाग भी कनेक्शन न करने की जिद पर अड़ गया। ग्रामीणों एवं विभाग के अड़ियल रवैये के कारण 10 दिन से आपूर्ति बंद पड़ी है जिससे बस्ती के लोग अंधेरे में है।

इस बाबत पूछे जाने पर जेई सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पोल टूटने ही दूसरा पोल गिरा दिया गया परन्तु ग्रामीण नियमों के विपरीत दूसरी जगह जबरन पोल खड़ा कर लिये पोल जहां टूटा, वहीं हम लगाने को आज भी तैयार है। उक्त गांव के उत्तम यादव, बुद्धिराम यादव, प्रकाश गौड़, अतुल यादव, प्यारे लाल, राजन गौड़, छोटू, कपिल, राकेश, अवनीश सहित तमाम ग्रामीणों ने विरोध जताया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!