जेडी सिंह
रामनगर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जहां क्षेत्र के विकास कार्यों, पंचायत योजनाओं तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर किया। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए चल रही परियोजनाओं की जानकारी सदन को दी।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू रहे। संचालन एडीओ कोऑपरेटिव रत्नेश सिंह ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, लाइट, शिक्षा एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता, सीडीपीओ इंदु यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दिया।
इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण बबिता, एडीओ एसटी सुमन खरवार, एडीओ एजी आशीष मौर्या, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, प्रधान शिवशंकर सिंह, आशीष सिंह मुन्ना, बृज नारायण दुबे, देवेंद्र प्रताप, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, रईस खान, किशन मोदनवाल, साहब लाल दुबे, वीरेंद्र यादव, सुधीर वर्मा, लेखाकार मार्तण्ड सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpg)












