Jaunpur News: राजस्व एवं चकबन्दी विभाग की मिलीभगत से कब्जा नहीं हटाने का लगा आरोप

Aap Ki Ummid
follow us

 जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर लगायी न्याय की गुहार

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन (चकरारेत ढाबे) गांव निवासी संत रामजनम नागर बाबा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रामजानकी मंदिर एवं आश्रम निर्माण में उत्पन्न अवरोध हटवाने की मांग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम दर्ज आराजी संख्या 2947/0.098 हेक्टेयर भूमि पर आश्रम निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन पास की सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा किए लोगों द्वारा अवैध रूप से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उनका कहना है कि मामले को लेकर कई बार थाना, सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री जनता दर्शन तथा जिलाधिकारी जनता दर्शन में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आदेश जारी किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि राजस्व एवं चकबंदी विभाग की मिलीभगत से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। वहीं राजस्व व चकबंदी लेखपाल की संयुक्त स्पॉट मेमो रिपोर्ट में पुलिस बल व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा हटाने की संस्तुति भी की गई थी। प्रार्थी ने जिलाधिकारी से आश्रम निर्माण में आ रही बाधा दूर कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है। वहीं जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!