Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने पीसीएफ संस्था के शाहगंज स्थित उर्वरक बफर गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में भंडारित यूरिया एवं डीएपी उर्वरक बैगों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने भण्डारनायक को निर्देशित किया कि सभी उर्वरक बैगों का भंडारण वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। कुछ बोरियां फटी हुई पाई गईं जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रबंधक पीसीएफ को समस्त बोरियों का मानक के अनुरूप भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों को समय से उर्वरक प्रेषण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ बोरियों का वजन भी कराया। सभी बोरियों का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया तथा कहीं भी घटतौली की स्थिति नहीं मिली। उन्होंने गोदाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के निर्देश भी दिये। इसके उपरांत गोदाम परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र “पीसीएफ केएसके इमरानगंज” का निरीक्षण किया गया। केंद्र पर सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। केंद्र प्रभारी को अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर शासन की मंशानुरूप लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार गेहूं क्रय करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, क्षेत्र अधिकारी इफको सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!