Jaunpur News: ज्योत्सना शाहगंज का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर 14 को

Aap Ki Ummid
follow us

 चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था ज्योत्सना शाहगंज द्वारा 74वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 14 मई दिन गुरुवार को किया जाएगा। यह आयोजन ज्योत्सना भवन (केंद्रीय कार्यालय) पक्का पोखरा में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। शिविर में वाराणसी के आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा जरूरतमंद मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि (IOL) से मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को शाहगंज से वाराणसी ले जाने, वापस लाने एवं रहने की समस्त व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था की ओर से अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। शिविर में राजेश सिंह (मंत्री), प्रेम नारायण जायसवाल (संयोजक), डॉ. एस.एल. गुप्ता (अध्यक्ष) की विशेष भूमिका रहेगी।

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!