अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने केक काटकर दी बधाई
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर क्षेत्र के समस्त नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने नर्सों की सेवा भावना को नमन करते हुए उनके योगदान की सराहना किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उनका त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके बिना स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह निष्ठा एवं लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी नर्सिंग कर्मी अपने कार्यों से नर्सिंग क्षेत्र का नाम निरंतर रोशन करते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. संजीव यादव, डॉ. राकेश, डॉ. हरिओम, डॉ. रण बहादुर, डॉ. आशीष यादव, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, बड़े बाबू बिस्मिलाह, चीफ फार्मासिस्ट जे.पी. पांडेय, गिरीश यादव, प्रमिला, दुर्गावती, बबीता, आशा, सुषमा, प्रीति पाण्डेय, सविता, कविता सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी नर्सों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
.jpg)











