Jaunpur News: आग से बचाव को लेकर फायर विभाग ने की मॉक ड्रिल

Aap Ki Ummid
follow us


संजय शुक्ला

Jaunpur News: आग से बचाव को लेकर फायर विभाग ने की मॉक ड्रिल


जौनपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अग्निकांड जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर विभाग की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल की गई। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में फायर विभाग के अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी अपनी टीम के साथ पहुंचे और अस्पताल परिसर में अचानक आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का प्रदर्शन किये। मॉक ड्रिल के दौरान मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और आपदा प्रबंधन के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान फायर कर्मियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दिया। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात का अभ्यास किया गया, ताकि वास्तविक घटना के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सतर्कता और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने कहा कि जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर विभाग पूरी तरह तैयार है और समय-समय पर ऐसे मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते रहेंगे।


 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!